WhatsApp Group Join Now
TelegramGroup Join Now

Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ? जाने सही तारीख, और मुहूर्त, महत्व और चंद्रउदय का समय 

Karwa Chauth 2024: विवाहित महिलाएं अच्छे से सौभाग्य के लिए करवा चौथ के दिन व्रत रखती है जाने करवा चौथ की सही तारीख और चंद्रउदय का सही समय क्या है?

Karwa Chauth का क्यों रखा जाता है 

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बिना पानी पिए व्रत रखती है। और शाम को चंद्रमा की पूजा करने के बाद व्रत अपना व्रत खोलती है। इस व्रत को कठोर व्रत माना जाता है। क्योंकि इसमें करीब 12 घंटे तक पानी नहीं पीना होता। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आईए जानते हैं, कि इस साल में करवा चौथ का व्रत कब है, और इसका शुभ मुहूर्त क्या है, और चंद्रउदय का सही समय क्या है।

Amazon Work Form Home JobsFilpkart Jobs
10th 12th Pass JobsPrivate Job
Work From HomeBanking Jobs
Police JobsStudent Loan Scheme

कब है करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6: 46 पर होगी और अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 पर व्रत समाप्त होगा। इसलिए इस साल का करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। 

करवा चौथ व्रत का सही समय, मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Time, Shubh Muhurat )

करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को सुबह 6:22 से लेकर शाम के 7:55 तक है व्रत की कुल जाति 13 घंटे 33 मिनट की है। ओर करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5:45 से लेकर शाम के 7:01 तक रहेगा।

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2024 Moonrise Timing)

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। वह चंद्र उदय के समय अपना व्रत खोलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय 20 अक्टूबर को 7:55 पर होगा।

Karwa Chauth का महत्व क्या है 

विवाहित महिला अच्छे सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। इस वक्त में महिलाएं अपनी नहीं पी सकती। करवा चौथ व्रत वाले दिन महिला करवा माता की पूजा करती है, इसके साथ ही वह रात के समय में चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपने पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत खोलती है। दूसरे और जिन लड़कियों  की शादी तय हो गई है। वह भी इस वक्त को रख सकती है। हिंदू धर्म में इस व्रत को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करती है। और माता पार्वती शिवजी और करवा माता की पूजा करने के साथ अच्छे सौभाग्य की कामना भी करती हैं।

Disclaimer: हमारे दिए गए आर्टिकल में किसी भी जानकारी की सटीकता और विश्वासनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी ज्योतिशो पंचांग या धार्मिक ग्रंथो से इकट्ठी की गई है। हमारा उद्देश्य आपको सूचना पहुंचना है। इसके सही या ग़लत होने की प्रमाणिकता हम नहीं दे सकते। आप इसका उपयोग करने से पहले इससे संबंधित सलाह जरूर ले ले।

Related Posts

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status