Haryana Solar Water Pump Yojana 2024 – हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए समय समय पर स्कीम चलाई जाती है उनमें से एक स्कीम यह भी है सोलर वाटर पम्पिंग इस स्कीम के तहत किसानों को सोलर पंप लगवाने पर 75 % सब्सिडी दी जाती है | अगर किसान सिंचाई के लिए सोलर पंप लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए नए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं इस पोस्ट में हम जानेंगे कब से लेकर कब तक आप इसमें आवेदन कर पाएंगे |
हरियाणा सोलर वॉटर पंपिंग स्कीम के अंतर्गत, सरकार द्वारा किसानों के लिए सोलर पंप लगवाने पर 75% की सब्सिडी प्रदान की जाती है। यदि कोई भी किसान अपने खेत में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाना चाहता है, तो वह सोलर वॉटर पंप स्कीम के तहत आवेदन कर सकता है।
Haryana Solar Water Pump Yojana 2024
योजना का नाम | हरियाणा सोलर वॉटर पंपिंग स्कीम |
संबंधित विभाग | नवीन नवीनीकरण ऊर्जा विभाग हरियाणा |
सब्सिडी | 75% अनुदान राशि |
आवेदन शुरू | 20 फरवरी 2024 |
आवेदन के अंतिम तिथि | 01 मार्च 2024 |
राज्य | हरियाणा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hareda.gov.in |
हरियाणा की धमाकेदार सोलर पंप स्कीम का राज क्या है? जानिए अब
हरियाणा सरकार ने हरियाणा सोलर पंप स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत खेतों में सिंचाई हेतु सोलर पंप लगवाने पर 75% अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत, 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर पंप के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक लाभार्थी अपनी क्षमता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। कितनी क्षमता पर कितनी राशि आपको चुकानी होगी, उसकी जानकारी नीचे दी गई है।
Haryana Solar Pump Scheme Eligibility
हरियाणा सोलर पंप स्कीम पात्रता
पात्रता | नियम |
---|---|
स्थाई निवासी होना चाहिए | हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए |
सोलर कनेक्शन आवेदक के परिवार के नाम पर नहीं होना चाहिए | आवेदक के परिवार के नाम पर सोलर कनेक्शन नहीं चाहिए |
बिजली आधारित पंप आवेदक के नाम पर नहीं होना चाहिए | आवेदक के नाम पर बिजली आधारित पंप नहीं होना चाहिए |
कृषि भूमि की जमाबंदी व फर्द होना चाहिए | आवेदक के नाम पर कृषि भूमि की जमाबंदी व फर्द चाहिए |
सोलर पंप की क्षमता एवं प्रकार का चयन करने के बाद अपना लाभार्थी हिस्सा जमा करवाना होगा | इच्छुक लाभार्थी को सोलर पंप की क्षमता एवं प्रकार का चयन करने के बाद अपना लाभार्थी हिस्सा जमा करवाना होगा |
हरियाणा सोलर पंप स्कीम दस्तावेज
- फैमिली आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक कॉपी
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- जमीन की फर्द
- सप्त पत्र (सरल हरियाणा पर मिल जाएगा)
Important Links
Haryana Solar Water Pump Scheme Apply Link | Click Here |
Haryana Solar Water Pump Scheme Notification | Click Here |
Farmer Declaration Form | Click Here |