WhatsApp Group Join Now
TelegramGroup Join Now

Sukanya Samridhi Yojana (SSY Scheme) Application Form सुकन्या समृद्धि योजना 2024

Sukanya Samridhi Yojana 2024: दोस्तों, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) को शुरू किया है। यदि आपके घर एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य में पढ़ाई और शादी में होने वाले खर्चे की पूर्ति के लिए ही इस सुकन्या योजना का शुभारंभ किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत माता-पिता बिटिया के 10 साल की उम्र से पहले बचत खाता खोल सकते हैं। खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस से खुलवाया जा सकता है। यहां बालिका के माता-पिता प्रति साल ₹250 से ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। योजना के तहत जमा राशि पर सरकार द्वारा निश्चित दर पर चक्रवृद्धि ब्याज भी दिया जाता है।

अगर आप अपनी बिटिया के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना 2024 में एक खाता खोलना चाहते हैं और इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो हम आपको योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, इसकी खासियतें क्या हैं, इसका उद्देश्य क्या है, पात्रता क्या है, और खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं। कृपया हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।

Sukanya Samridhi Yojana 2024 Notification Overview

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना 
शुरू की गयीकेंद्र सरकार द्वारा 
लाभार्थी10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं 
उद्देश्यबेटियों की भविष्य को सुरक्षित करना 
लाभबेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत। 
निवेश राशिन्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक 
वर्तमान वर्ष2024 
आधिकारिक वेबसाइटindia.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 (SSY Scheme)

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है ताकि बेटियों के भविष्य में उच्च शिक्षा, विवाह और पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने में माता-पिता को मदद मिल सके। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आई है और इसका मकसद बेटियों की सशक्तिकरण में सहायक होना है।

इस योजना में माता-पिता अपनी कन्या के लिए निवेश खाता खोल सकते हैं। यहां प्रतिवर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इसके साथ ही, सरकार द्वारा 7.6% ब्याज प्रदान किया जाता है।

Sukanya Samridhi Yojana 2024 का उद्देश्य

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है ताकि बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। अक्सर गरीब परिवारों के लोगों को उनकी बेटियों के भविष्य के लिए चिंता सताती है। उन्हें अपनी बेटियों की शिक्षा और शादी के खर्चों के लिए पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। इसी कारण सरकार ने सुकन्या योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत, गरीब परिवारों के अभिभावक अपनी बेटियों के लिए बचत खाता खोल सकते हैं और उसमें पैसे निवेश कर सकते हैं। इससे जब उनकी बेटियां बड़ी होंगी, तो उन्हें पैसों की कोई चिंता नहीं होगी और वे आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

Sukanya Samridhi Yojana (SSY) की विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की।
  • अभिभावक अपनी बेटी के भविष्य के लिए खाता खोल सकते हैं।
  • खाते का प्रबंधन बालिका के माता-पिता 10 वर्ष तक कर सकते हैं।
  • खाते में प्रति वर्ष ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं।
  • सुकन्या योजना के तहत, खाता धारक को 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
  • जब बेटी 18 वर्ष की हो जाए, तब माता-पिता खाते से 50% राशि निकाल सकते हैं।
  • खाते के नाम पर कोई राशि जमा नहीं होने पर, वार्षिक रूप से ₹50 की पेनल्टी लगाई जाती है।
  • निवेशकों को 7.6% की दर पर ब्याज प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत, आपको इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार टैक्स में छूट भी मिलती है।
  • एक परिवार से दो कन्याओं का खाता खुलवाया जा सकता है।

Sukanya Samridhi Yojana के लिए योग्यता (Eligibility)

  • खाता खुलवाने के लिए कन्या और उनके माता-पिता को देश के स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • Sukanya Samridhi Yojana में एक परिवार की केवल दो बालिकाओं का ही खाता खोला जा सकता है।
  • खाता खुलवाने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत एक कन्या के नाम से केवल एक ही खाता खुलवा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSY योजना की आवश्यक दस्तावेज़: अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बिटिया का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित दस्तावेज़ आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करने की आवश्यकता होगी। सभी दस्तावेज़ इस प्रकार हैं:

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज़
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Read Also:

SSY अकाउंट खुलवाने के लिए बैंकों की List

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए निम्नलिखित बैंकों की सूची नीचे दी गई है। इन सभी बैंकों की नजदीकी शाखा में जाकर आप अपनी बिटिया के भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं:

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • इलाहाबाद बैंक
  • ऐक्सिस बैंक
  • आंध्रा बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक
  • विजय बैंक
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • देना बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
  • आईडीबीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर

SSY खाता में जमा राशि कब निकाल सकते हैं


यदि आप सुकन्या योजना के तहत खाते में पैसे जमा करवाते हैं और आप उन पैसों को निकालना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्थितियों में जमा की गई धनराशि को निकाल सकते हैं:

  1. जब बालिका 18 वर्ष की हो जाती है, तो वह खाते में जमा की गई राशि का 50% निकाल सकती है।
  2. धनराशि को निकालने की अधिकतम सीमा 1 साल में एक बार और अधिकतम 5 साल तक है।
  3. सुकन्या योजना के तहत निवेश खाते में 15 वर्षों तक निवेश करना आवश्यक है।

किन परिस्थितियों में SSY खाता बंद किया जा सकता है?

आप इन स्थितियों में सुकन्या खाता को 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बंद कर सकते हैं और खाते से पैसे निकाल सकते हैं:

  • कन्या की शादी होने की स्थिति में: जब कन्या 18 वर्ष की हो जाती है, तो वे अपने शादी के खर्च के लिए पैसे निकाल सकती हैं, यहां तक कि उनकी परिपक्वता अवधि समाप्त होने से पहले।
  • खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में: अगर खाताधारक की अनपेक्षित मृत्यु होती है, तो उसके माता-पिता सुकन्या खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
  • आर्थिक असमर्थता की स्थिति में: अगर किसी कारणवश अभिभावक सुकन्या खाता चलाने में असमर्थ होते हैं, तो वे खाता बंद कर सकते हैं, भले ही परिपक्वता अवधि समाप्त नहीं हुई हो।

Sukanya Samridhi Yojana कैलकुलेटर 2024

सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर (SSY Calculator) का उपयोग करके आप मैच्योरिटी राशि को कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके माध्यम से प्रतिवर्ष किए गए निवेश और ब्याज दर के जानकारी से आप मैच्योरिटी राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि पर 7.6% की ब्याज दर प्रदान की जाती है।

Sukanya Samridhi Yojana में ₹1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

प्रतिमाह 1000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशिरु12,000/-
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशिरु1,80,000/-
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याजरु3,29,000/- 
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशिरु5,09,212/- 

सुकन्या योजना में ₹2000 जमा करने पर कितना मिलेगा

प्रतिमाह 2000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशिरु24,000/-
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशिरु3,60,000/-
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याजरु6,58,425/-
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशिरु10,18,425/

सुकन्या योजना में ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा

प्रतिमाह 5000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशिरु60,000/-
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशिरु9,00,000/-
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याजरु16,46,062/-
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशिरु25,46,062/-

सुकन्या योजना में ₹10000 जमा करने पर कितना मिलेगा

प्रतिमाह 10000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशिरु1,20,000/-
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशिरु18,00,000/-
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याजरु33,30,307/-
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशिरु51,03,707/-

सुकन्या योजना में ₹12000 जमा करने पर कितना मिलेगा

प्रतिमाह 12000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशिरु1,44,000/-
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशिरु21,60,000/-
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याजरु39,50,549/-
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशिरु61,10,549/-

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के तहत अकाउंट कैसे खोलें

  • SSY खाता खोलने के लिए पहले अभिभावक को अपने पास के बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
  • वहां से उन्हें सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फिर उन्हें इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद, उन्हें फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद, उन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
  • इस तरह, आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बिटिया का खाता खोल सकते हैं।



Related Posts

Leave a Comment