WhatsApp Group Join Now
TelegramGroup Join Now

Haryana Cm Manohar lal Khattar – क्या मनोहर लाल खट्टर देंगे इस्तीफा? क्या चुनाव में होगी उनकी भागीदारी?

Haryana cm manohar lal khattar – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की इस्तीफे की खबर ने हरियाणा की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। उनके इस्तीफे के बाद BJP सरकार के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के भी समूहिक इस्तीफे की चर्चा हो रही है। इसके परिणामस्वरूप हरियाणा सरकार में नई जोड़ी बनेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला की पार्टी को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। इस नई रणनीति का उद्देश्य इंडिया टुडे के मुताबिक JJP को मंत्रिमंडल से अलग करना है।

Haryana cm manohar lal khattar का क्या रीज़न

सूचना के अनुसार, 12 मार्च को हरियाणा बीजेपी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन है। इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की 12 मार्च को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होने की योजना है। इस दौरान, लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी। वास्तव में, JJP लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है और इस पर चर्चा होगी।

Amazon Work Form Home JobsFilpkart Jobs
10th 12th Pass JobsPrivate Job
Work From HomeBanking Jobs
Police JobsStudent Loan Scheme

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच गठबंधन पर फुल स्टॉप लग सकता है। बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति भी बना ली है। खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को सामूहिक इस्तीफा हो सकता है और इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। आज यानी मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री के चयन पर भी विचार हो सकता है। बीजेपी संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बना सकती है। मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

दिल्ली से आब्जर्वर के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और महासचिव तरुण चुग चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। हरियाणा प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जेजेपी-बीजेपी अलग होने की स्थिति में हरियाणा में सरकार बचाने और नई सरकार बनाने की सभी संभावनाओं पर फैसला लिया जाएगा।

Related Posts

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status